Quick Samachar: Awarapan 2 Clash With Lahore 1947: साल 2026 की शुरुआत से ही बॉलीवुड वालों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा है. जो अब आगे भी देखने को मिलने वाला है. जी हां, इस साल के दूसरे हाफ में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. जिसमें से कुछ हिट फिल्मों के सीक्वल भी हैं. इस लिस्ट में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भी शामिल है, जिसकी रिलीज डेट पहले ही अगस्त में रखे जाने की चर्चा तेज थी. अब क्लियर भी हो गया है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी काम कर रही हैं. Vishesh Films वालों ने तीन तस्वीर शेयर की हैं. पहली- जहां एक्ट्रेस के हाथ हैं और हाथों से निकलती मसकली. साथ ही तीसरी तस्वीर में उस चिड़िया का टैटू है और हाथ में एक काला धागा. ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट फाइनली सामने आ गई है.

Awarapan 2: हो गया कंफर्म… सनी देओल से भिड़ेंगे इमरान हाशमी, इस दिन रिलीज हो रही ‘आवारापन 2’
Awarapan 2: हो गया कंफर्म… सनी देओल से भिड़ेंगे इमरान हाशमी, इस दिन रिलीज हो रही ‘आवारापन 2’

साल 2007, जब ‘आवारापन’ रिलीज हुई. जहां मुकेश भट्ट ने इस पर पैसे लगाए थे, तो मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. इस एक्शन फिल्म में के साथ श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा ने भी काम किया था. इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले यह आई थी, जो पार्ट 2 को ला रहा है. 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी पिक्चर ने 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. अब जानिए रिलीज डेट

कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’?

दरअसल विशेष फिल्म्स वालों ने कैप्शन लिखा कि- इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर खुद को फ्री रखें. 14 अगस्त 2026 को हमारे साथ जुड़ें, सिनेमाघरों में ‘आवारापन 2’. यानी 14 अगस्त, 2026 को इमरान हाशमी की फिल्म का सीक्वल आ रहा है. जिसका सनी देओल से बॉक्स ऑफिस पर सीधा-सीधा क्लैश होने जा रहा है. दरअसल सनी देओल की फिल्म LAHORE 1947 भी 13 अगस्त, 2026 को ही रिलीज हो रही है. आमिर खान प्रोडक्शंस पहले ही इस रिलीज डेट का ऐलान कर चुके हैं. और इस वीकेंड के लिए एक तारीख चुन चुके हैं. पर लगता है कि इमरान हाशमी भी उनके सामने चुनौती बनकर खड़ा होना चाहते हैं. जो कि बॉक्स ऑफिस का एक बड़ा क्लैश है. एक तरफ इंडिया-पाकिस्तान की कहानी, तो दूसरी ओर हिट फिल्म का सीक्वल. दोनों फिल्मों की रिलीज में सिर्फ एक दिन का गैप है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा.

View this post on Instagram

A post shared by Vishesh Films (@visheshfilms)

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी काम कर रहे हैं. जबकि, राजकुमार संतोषी ने इसे डायरेक्ट किया है. यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है, जिस पर आमिर खान खुद ही पैसा लगा रहे हैं. पर चर्चा है कि उनका कैमियो भी होगा. हालांकि, अब रिलीज डेट काफी दूर है, देखना होगा कि कोई भी एक्टर क्लैश से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलता है या नहीं. या फिर यह बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा?