Quick Samachar: Ayodhya Ram Temple SIT New Guidelines: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दान राशि में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मंदिर प्रशासन ने चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की प्रारंभिक जांच के बाद दान राशि की काउंटिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

Ayodhya Ram Mandir: दान राशि की पारदर्शिता के लिए बदली गई पूरी व्यवस्था, SIT जांच के बीच नई गाइडलाइंस जारी​
Ayodhya Ram Mandir: दान राशि की पारदर्शिता के लिए बदली गई पूरी व्यवस्था, SIT जांच के बीच नई गाइडलाइंस जारी​

अब दान राशि की गिनती में बैंक के नए कर्मचारियों और विश्वसनीय स्टाफ को शामिल किया गया है, जबकि पहले इस कार्य से जुड़े कर्मचारियों को अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। काउंटिंग रूम में सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रवेशनिकास के नियम भी सख्त कर दिए गए हैं। एसआईटी ने कई दिनों तक मंदिर परिसर का निरीक्षण कर दान प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। जांच पूरी होने तक किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है और मामले की गहन पड़ताल जारी है।

दान गिनती प्रक्रिया में बड़े बदलाव

जानकारी के अनुसार, जांच के बाद परिसर में दान राशि की काउंटिंग और कलेक्शन से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। जिन कर्मचारियों पर पहले यह जिम्मेदारी थी, उन्हें फिलहाल अन्य कार्यों में लगाया गया है। अब दान पत्र के कैश काउंटिंग कार्य में मंदिर परिसर में कार्यरत विश्वसनीय कर्मचारियों के साथसाथ बैंक के नए कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है, ताकि प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जा सके।

सीसीटीवी निगरानी को किया गया मजबूत

पैसों की गिनती प्रक्रिया पर निगरानी के लिए नया सीसीटीवी सिस्टम लगाया गया है। सभी कैश काउंटिंग क्षेत्रों की कैमरों से निगरानी की जा रही है और इसके लिए अलग कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। दान राशि की गिनती और काउंटिंग रूम में प्रवेश को लेकर अब नियम और कड़े कर दिए गए हैं।

पूरी तलाशी के बाद ही कर्मचारियों को काउंटिंग रूम में प्रवेश दिया जाएगा। काउंटिंग रूम से बाहर निकलने के समय भी शतप्रतिशत जांच की व्यवस्था की गई है।

कैश जमा करने के नियमों मे बदलाव

आपको बता दें कि अब बैंक में कैश जमा करते समय तीन व्यक्तियों द्वारा क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी के हस्ताक्षर भी अनिवार्य किए गए हैं, ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे। अधिकारियों के अनुसार, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने तक किसी भी व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच अभी जारी है और पूरे मामले की गहन समीक्षा की जा रही है।

SIT की जांच अभी भी जारी

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है और दूध का दूध, पानी का पानी करके रहेगी। उन्होंने सभी पक्षों से जांच पूरी होने तक बयानबाजी से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास कोई दस्तावेजी साक्ष्य है तो उसे एसआईटी को सौंपना चाहिए।