Barabanki News: फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर देवा पुलिस ने शुरू की जांच

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में जमीन के कथित फर्जी बैनामों और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूमि हड़पने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिपहिया निवासी 80 वर्षीय अब्दुल हसन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 1978 में खरीदी गई उनकी पुश्तैनी जमीन का दाखिलखारिज नहीं होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी बैनामे और इकरारनामा तैयार कर जमीन दूसरे लोगों के नाम दर्ज करा दी।

पुलिस कार्रवाई न होने पर पहुंचा न्यायालय

अब्दुल हसन का कहना है कि मामले की शिकायत उन्होंने पहले पुलिस से की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद देवा पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *