Bareilly News : वेतन एरियर और चयन वेतनमान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का धरनाप्रदर्शन

Bareilly News : वेतन एरियर और चयन वेतनमान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का धरनाप्रदर्शन
Bareilly News : वेतन एरियर और चयन वेतनमान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का धरनाप्रदर्शन

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के नेतृत्व में लेखा कार्यालय पर धरनाप्रदर्शन किया। विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि लेखा कार्यालय की कार्यशैली से जिले के शिक्षक लंबे समय से परेशान हैं। उनके वेतन एरियर एवं चयन वेतनमान के प्रकरण महीनों से लंबित हैं।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 30 अप्रैल तक लेखा कार्यालय में प्राप्त सभी वेतन एरियर भुगतान के प्रकरण और 15 अप्रैल तक प्राप्त सभी चयन वेतनमान के मामले, जिन पर कोई आपत्ति लंबित नहीं है, उनका भुगतान एवं निस्तारण इसी माह किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने कहा कि बारबार अनुरोध के बावजूद लेखा कार्यालय लंबित भुगतान में कोई विशेष रुचि नहीं ले रहा है। जिससे लंबित मामलों की संख्या बढ़ रही है।

जिला मंत्री गिरजेश कुमार ने कहा कि ब्लॉकों से समय पर सर्विस बुक भेजे जाने के बावजूद चयन वेतनमान नहीं लगाया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। मंडलीय मंत्री रुचि सैनी ने शिक्षकों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गोपनीयता बनाए रखने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखा कार्यालय के कुछ कर्मचारी निजी लाभ के लिए शिक्षकों के दस्तावेज अन्य लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो लेखा कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार, जिला संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, अतुल सिंह, अरुण गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा, बिथरी अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंत्री अजय कुमार, मीरगंज अध्यक्ष अमित गंगवार, रामनगर अध्यक्ष सलभ शर्मा, भदपुरा अध्यक्ष सोमपाल गंगवार, दमखोदा अध्यक्ष राजप्रकाश सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *