Bareilly News : OLX पर आईफोन बेचना पड़ा महंगा, नाश्ता कराकर थार सवार ठग फोन लेकर फरार

Bareilly News : OLX पर आईफोन बेचना पड़ा महंगा, नाश्ता कराकर थार सवार ठग फोन लेकर फरार
Bareilly News : OLX पर आईफोन बेचना पड़ा महंगा, नाश्ता कराकर थार सवार ठग फोन लेकर फरार

बरेली, अमृत विचार। OLX पर आईफोन बेचने का विज्ञापन देख ठग ने मोबाइल खरीदने की बात कहते हुए मोबाइल मालिक को होटल में बुलाया, उसे चाय नाश्ता कराया और फिर थार कार से मोबाइल लेकर फरार हो गया। जानकारी करने पर पता चला की ठग ने फर्जी आधार कार्ड से होटल का कमरा बुक कराया था।

कैंट के सैदपुर खजुरिया निवासी फहीमउद्दीन ने बताया कि रुपये की जरूरत के चलते उन्होंने अपना आईफोन बेचने का विज्ञापन ओएलएक्स पर डाला था। जिसे देखकर उन्हें देव नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया और बताया कि वह मेरठ का रहने वाला है। जिसके बाद दोनों के बीच में 1.17 लाख में मोबाइल का सौंदा हो गया। जिसके बाद देव ने 26 जुलाई को फहीमउद्दीन को पवन विहार के पास एक होटल में बुलाया। वहां पर उसने उन्हें चाय नाश्ता कराया और फिर अपनी पास के कमरे में रुकी अपनी आंटी को मोबाइल दिखाकर आने की बात कहीं। जिसके बाद वह मोबाइल लेकर चला गया। जब काफी देर तक देव नहीं लौटा तो उसने होटल में उसके बारे में पता किया। जिसके बाद सीसीटीवी देखने पर पता चला की फरार ठग थार कार से आया था, और फोन लेकर फरार हो गया। जांच में यह भी पता चला की उसने होटल का कमरा मोहम्मद अली के फर्जी आधार कार्ड से बुक कराया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ठग को फोन किया तो उसने अपना नाम दानिश निवासी मेरठ बताया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *