Hardoi News : पत्नी के लिए तीमारदार लेने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे बने पशुशाला से टकराई बाइक

Hardoi News : पत्नी के लिए तीमारदार लेने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे बने पशुशाला से टकराई बाइक
Hardoi News : पत्नी के लिए तीमारदार लेने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे बने पशुशाला से टकराई बाइक

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जिले में पत्नी के इलाज के दौरान तीमारदार को लेने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बने पशुशाला के ढांचे से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को अस्पताल छोड़ ससुराल जा रहा था युवक

हादसा सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र का है। नंदबाग निवासी सत्येंद्र पुत्र नृसिंह की शादी वर्ष 2024 में कोतवाली देहात क्षेत्र के ईश्वरीपुरवा निवासी पप्पू यादव की बेटी मोनिका से हुई थी। दंपती का एक छोटा बेटा भी है। परिजनों के अनुसार, सत्येंद्र निजी कंपनी में नौकरी करता था और शुक्रवार को अपने गांव आया था। शनिवार सुबह वह पत्नी मोनिका को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया। वहां तीमारदार की आवश्यकता होने पर वह बाइक से ससुराल की ओर जा रहा था।

पशुशाला के ढांचे से टकराई बाइक

बताया गया कि खदरा रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पशुशाला के ढांचे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस108 से उसे 100 बेड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *