International SelfCare Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें

International SelfCare Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें

SelfCare Tips: आज की मॉडर्न लाइफ स्टाइल में भागदौड़, काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं। इसका असर न केवल मेंटल हेल्थ, बल्कि फिजिकल हेल्थ पर भी पड़ता है। यही वजह है कि हर साल 24 जुलाई को इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि सबके साथसाथ खुद का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है।

International SelfCare Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सेल्फ केयर का मतलब केवल बीमारी का इलाज करना नहीं है, बल्कि अपने शारीरिक, मानसिक और इमोशनल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए काम करना है। आइए जानते हैं ऐसी 6 आसान सेल्फ केयर आदतें, जो आपको खुश रखने के साथसाथ स्वस्थ भी रखते हैं।

रोजाना कुछ समय खुद के लिए निकालें

दिनभर के बिजी शेड्यूल में कम से कम 2030 मिनट केवल अपने लिए जरूर निकालें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस दौरान आप किताब पढ़ सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं, मेडिटेशन कर सकते हैं या अपनी पसंद का कोई शौक पूरा कर सकते हैं। कई लोगों के लिए कुकिंग, सिंगिंग या पेंटिंग जैसी एक्टिविटी भी सेल्फ केयर में आती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।

संतुलित और पौष्टिक आहार लें

अच्छी सेहत की शुरुआत सही खानपान से होती है। अपने भोजन में मौसमी फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, प्रोटीन और पर्याप्त पानी शामिल करें। जंक फूड, अत्यधिक चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन सीमित रखें। संतुलित आहार शरीर को ऊर्जा देने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करता है।

रोजाना व्यायाम या योग करें

हर दिन कम से कम 30 मिनट की जरूर करें। तेज चलना, योग, स्ट्रेचिंग, साइकिलिंग या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी आपके शरीर को सक्रिय रखने के साथ तनाव कम करने में भी मदद करती है। नियमित व्यायाम से मूड बेहतर होता है और कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

पर्याप्त और अच्छी नींद लें

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर की रिकवरी होती है, दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से बचें ताकि नींद की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।

मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान

केवल शारीरिक नहीं, मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर आप लगातार तनाव, चिंता या उदासी महसूस कर रहे हैं, तो अपनी भावनाओं को दबाने की बजाय परिवार, दोस्त या किसी स्पेशलिस्ट से बात करें। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेने में बिल्कुल संकोच न करें।

नियमित हेल्थ चेकअप कराएं

कई बीमारियों का पता जब शुरुआत में ही चल जाता है, तो उसका इलाज संभव हो पाता है। इसलिए समयसमय पर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। छोटेछोटे संकेत ही बड़ी बीमारियों के शुरुआती लक्षण होते हैं, जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *