Motivational Quotes for kids
Image Source : FREEPIK

आज के समय में बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल किताबों तक सीमित नहीं रह सकता। दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, और सफलता के लिए पढ़ाई के साथ-साथ ‘लाइफ स्किल्स’ का होना भी उतना ही जरूरी है। इसमें पेरेंट्स की अहम भूमिका होती है। इसलिए बच्चों को हमेशा प्रेरित करते रहना चाहिए। मोटिवेट करने से बच्चों के अंदर की प्रतिभा बाहर निकलकर आती है। यहां हम कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपके बच्चों को सफल बनाने में काम आ सकती है। 

Motivational Inspirational Quotes for Kids

  1. गलती करना कोई शर्म की बात नहीं, गलती से न सीखना शर्म की बात है।
  2. तुममें वो ताकत है जो तुम सोच भी नहीं सकते। बस विश्वास रखो।
  3. हार मत मानो, क्योंकि हर हार के बाद जीत का रास्ता शुरू होता है।
  4. जो आज मेहनत करेगा, कल वो चमकेगा।
  5. सपने वो नहीं जो सोते वक्त देखे जाते हैं, सपने वो हैं जो सोने नहीं देते।
  6. मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, बस थोड़ा समय लगता है।
  7. हर सुबह एक नई शुरुआत है, कल की गलतियां मत दोहराओ।
  8. पढ़ाई में मेहनत करो, क्योंकि ज्ञान सबसे बड़ा खजाना है।
  9. सपने देखो बड़े, और उन्हें पूरा करने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें रोज करो।
  10. तुम्हें कोई नहीं रोक सकता, जब तक तुम खुद न रुकना चाहो।