शादी की तैयारी के बीच मंगेतर की काली करतूत आई सामने, युवती ने लगाया शोषण का आरोप, जानिए कैसे खुला पूरा मामला

शादी की तैयारी के बीच मंगेतर की काली करतूत आई सामने, युवती ने लगाया शोषण का आरोप, जानिए कैसे खुला पूरा मामला
Featured Image

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में एक 19 साल की युवती के साथ किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने मंगेतर ने ही कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे लंबे समय से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब मां से नाराज होकर युवती घर छोड़कर दिल्ली चली गई और वहां पुलिस के सामने आपबीती सुनाई।

एक साल पहले हुई थी सगाई
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित 19 वर्षीय युवती सीकर जिले की रहने वाली है। करीब एक साल पहले घरवालों ने उसकी सगाई पास के ही एक कस्बे में रहने वाले युवक के साथ तय की थी। आरोप है कि, मंगेतर ने अगस्त से अक्टूबर महीने के बीच कई बार युवती के घर जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब युवती ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी उसे यह कहकर चुप करा देता था कि, अब तो हमारी शादी होने वाली है, इसमें हर्ज क्या है।

मां से नाराज होकर दिल्ली पहुंची युवती
हाल ही में किसी बात को लेकर युवती का अपनी मां के साथ झगड़ा हो गया था। इस बात से नाराज होकर युवती ने घर छोड़ दिया और ट्रेन में बैठकर सीधे दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वह काफी देर तक गुमसुम घूम रही थी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी और शक होने पर उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी।

दिल्ली में दर्ज हुई केस
पुलिस की पूछताछ के दौरान युवती ने रोते हुए अपने साथ हुई आपबीती सुनाई और बताया कि, उसके मंगेतर ने ही उसके साथ रेप किया है। युवती की बात सुनकर दिल्ली पुलिस हरकत में आई और जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज की। इसके बाद मामले से जुड़े दस्तावेज और केस सीकर पुलिस को ट्रांसफर कर दिए गए।

जल्द ही आरोपी को किया जाएगा गिरफ्तार
सीकर पुलिस ने इस मामले में आरोपी मंगेतर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि, पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *