Quick Samachar: Nirjala Ekadashi Good Luck: इस साल 25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। हिन्दू में निर्जला एकादशी को साल की सबसे महत्वपूर्ण और श्रेष्ठ एकादशी बताया गया है। हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। धर्म ग्रथों में जो व्यक्ति यह व्रत रखता है उसे 24 एकादशियों के बराबर फल मिलता है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बन रहा है। बुधशुक्र कर्क राशि में एकसाथ बैठकर ये राजयोग बनाएंगे। इस शुभ योग को तीन राशियों के लिए शुभ बताया जा रहा है।
निर्जला एकादशी व्रत का महत्व
स्कंद पुराण में निर्जला एकादशी व्रत की महिमा का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत रखने पर पूरे साल की सभी एकादशियों के समान पुण्य फल मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति के पाप, रोग और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण राजयोग
बताया जा रहा हैं कि, एक दुर्लभ संयोग ये भी है कि इस साल निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बन रहा है। दरअसल, बुध और शुक्र जब एक ही राशि या भाव में होते हैं तो लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है निर्जला एकादशी पर बुधशुक्र कर्क राशि में एकसाथ बैठकर ये राजयोग बनाएंगे।
निर्जला एकादशी किन तीन राशियों के लिए बड़ा शुभ?
-
वृषभ राशि
ज्योतिषयों के अनुसार, पर लक्ष्मी नारायण राजयोग वृषभ राशि वालों के लिए
शुभ रहने वाला हैं। करियर में सफलता मिलने के साथ लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना बताई जा रही हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई योजनाओं से फायदा मिल सकता हैं।
-
तुला राशि
वृषभ राशि वालों के अलावा,तुला राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके लिए उन्नति के द्वार खोल सकता हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरीव्यापार में किए गए प्रयास अच्छे परिणाम देंगे।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा। मानसिक दबाव कम होने से मन संतुलित और शांत रहेगा। समाज में आपका मानसम्मान भी बढ़ेगा और किसी रोगबीमारी से भी आपको निजात मिल सकती है।
-
कर्क राशि
निर्जला एकादशी पर कर्क राशि वालों के लिए भी शुभ एवं संतोषजनक रहने वाला है। यह योग आपकी उन्नति और आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा, जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे ।
💬 Comments (0)
Leave a Comment