Rampur News : दूसरों की जान बचाने वाले ‘स्नेक कैचर’ को सांप ने डसा, तड़प कर तोड़ा दम

Rampur News : दूसरों की जान बचाने वाले ‘स्नेक कैचर’ को सांप ने डसा, तड़प कर तोड़ा दम
Rampur News : दूसरों की जान बचाने वाले ‘स्नेक कैचर’ को सांप ने डसा, तड़प कर तोड़ा दम

रामपुर, अमृत विचार। सांप पकड़कर लोगों को दहशत से निजात दिलाने वाले एक माहिर युवक की खुद सांप के डसने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम रवाना पट्टी जवाहर में शुक्रवार सुबह घटी। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रवाना पट्टी जवाहर निवासी 38 वर्षीय राजेश लंबे समय से सांप पकड़ने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि राजेश किसी अन्य गांव से एक सांप पकड़कर उसे कट्टे में बांधकर अपने घर लाए थे। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने कट्टा खोलकर सांप को देखने का प्रयास किया। इसी दौरान कट्टे के अंदर मौजूद सांप ने अचानक राजेश के हाथ में डस लिया।

लापरवाही पड़ी भारी, बिगड़ी तबीयत तो भागे अस्पताल
सांप के डसने के बाद परिजनों ने राजेश को तत्काल अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन सांप पकड़ने में माहिर होने के कारण उन्होंने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया और घर पर ही रहे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कुछ समय बीतने के बाद जब शरीर में जहर फैलने लगा और उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब परिजनों के हाथपांव फूल गए। आननफानन में 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया।

बिलखता रह गया परिवार
राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी और पांच बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। जिस व्यक्ति ने हमेशा दूसरों के घरों से सांप पकड़कर उन्हें सुरक्षित किया, उसकी इसी काम के चलते जान चले जाने से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *