Quick Samachar: गोवा की साध्वी सतीश सैल ने 61वें मिस इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया. अब साध्वी मिस वर्ल्ड 2027 के मंच पर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. गोवा की रहने वालीं साध्वी सैल अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

फेमिला मिस इंडिया 2026 का खिताज जीतने वाली साध्वी सतीश सैल के इंस्टाग्राम पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं. साध्वी न सिर्फ एक मॉडल हैं, बल्कि एक एंटरप्रेन्योर भी हैं. उन्होंने कई बड़े फैशन शो में रैंप वॉक किया है और कई पॉपुलर ब्रांड्स के ऐड्स का चेहरा रही हैं.
साध्वी सतीश सैल ने कनाडा की एक यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया है. साध्वी सैल की खासियत के बारे में बात करें तो वो सिर्फ एक नहीं बल्कि 7 अलग-अलग भाषाएं जानती हैं.
साध्वी अपने हर लुक से ऑडियंस को इंप्रेस करती हैं. चाहे ग्लैमर की बात हो या क्यूटनेस की, साध्वी हर अंदाज में बेशुमार खूबसूरत नजर आती हैं. इस तस्वीर में साध्वी ने टू पीस ड्रैस में कमाल ढा दिया. हैवी वर्क वाली इस ड्रैस के साथ साध्वी ने लॉन्ग ईयररिंग्स कैरी किए.
फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब साध्वी सतीश सैल के सिर पर सजा, जिससे वो फूली नहीं समा रही हैं.
साध्वी की पहचान ग्लैमर की दुनिया से लेकर कंस्ट्रक्शन एंड डेवलप्मेंट के क्षेत्र में भी है. वहीं, अब वो मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 बनकर सबका दिल जीत गईं. साध्वी ने अपनी ब्यूटी और इंटेलिजेंस से जजों को इंप्रेस किया और जीत हासिल की.
साध्वी सैल का बचपन गोवा के एक साधारण से घर और आम माहौल में बीता. इसी जगह से उनकी जिंदगी का सफर शुरू हुआ. छोटे-छोटे रिश्ते, परिवार के साथ समय और सादगी भरी जिंदगी- यही उनकी पहचान थी. इसी वजह से आज भी उनमें एक बहुत ही सहज और अपनापन वाला अंदाज नजर आता है.
साध्वी का हमेशा से पढ़ाई में इंटरेस्ट था. उन्हें खासकर अर्थशास्त्र (Economics) और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (International Relations – IR) जैसे टॉपिक पसंद थे. उन्हें ये जानना बहुत अच्छा लगता था कि दुनिया कैसे चलती है और देश एक-दूसरे से कैसे जुड़े हैं. यही जिज्ञासा उन्हें धीरे-धीरे उन्हें बड़े सपनों की ओर ले गई.
साध्वी का सपना है कि वो ऐसे बच्चों के लिए काम करें जो हियरिंग (Hearing) यानी सुनने से जुड़ी और स्पीच (Speech) यानी बोलने से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं. वो चाहती हैं कि ऐसे बच्चों को बेहतर खानपान और सही अवसर मिलें.
साध्वी अपनी फिटनेस का बेहद ध्यान रखती हैं और जिम जाती हैं. साध्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने हर मूमेंट्स को फॉलोअर्स के साथ शेयर करती रहती हैं.
💬 Comments (0)
Leave a Comment