Yogi Adityanath : पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का CM योगी ने किया स्वागत, बोले प्रतिभा के साथ होगा न्याय

Yogi Adityanath : पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का CM योगी ने किया स्वागत, बोले प्रतिभा के साथ होगा न्याय
Yogi Adityanath : पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का CM योगी ने किया स्वागत, बोले प्रतिभा के साथ होगा न्याय

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रश्नपत्र लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे राष्ट्र की निर्णायक आवाज बताते हुए कहा कि इससे युवाओं के हितों की रक्षा होगी और प्रतिभा के साथ न्याय सुनिश्चित होगा।

‘प्रतिभा और परिश्रम को मिलेगा सम्मान’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा त्वरित अदालतों के गठन का निर्णय नए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “इससे नए भारत में प्रतिभा के साथ न्याय होगा, परिश्रम को उसका सम्मान मिलेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून शीघ्र, कठोर और निर्णायक दंड देगा।”

‘युवाओं का हित सर्वोपरि’

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नए भारत में युवाओं का हित सर्वोपरि है और सरकार उनकी मेहनत और भविष्य की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की थी घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा की थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था, “हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *