आम की खट्टी मीठी लौंजी
Image Source : UNSPLASH / YOUTUBE @EAT YAMMIECIOUS

Quick Samachar: गर्मियों का मौसम आते ही कच्ची कैरी (कच्चा आम) से बनी खट्टी-मीठी चीज़ों का स्वाद हर किसी को लुभाने लगता है। अगर आप भी कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो कच्ची कैरी और गुड़ से बनी लौंजी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद न सिर्फ खाने का मजा दोगुना कर देता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। खास बात यह है कि यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और एक बार बनाकर रख लें तो कई दिनों तक इसका आनंद लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट लौंजी को बनाने की आसान रेसिपी, जिसे चखते ही घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

गुड़ वाली कच्चे आम की लौंजी बनाने के लिए सामग्री

4 कच्चा आम , गुड़ 500 ग्राम, जीरा 1 छोटा चम्मच, कलौंजी 1 छोटा चम्मच, सूखी लाल मिर्च 4, भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  1/2 छोटा चम्मच नमक 1/2 छोटा चम्मच, खाना पकाने का तेल 2 बड़े चम्मच

गुड़ वाली कच्चे आम की लौंजी कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: गुड़ वाली कच्चे आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले चार कच्चा आम लें। पानी में उसे अच्छी तरह से धोएं और कॉटन के कपड़े से पोछें और चारों आम को दो शेप में काटें। उसके बाद सभी आम को छोटे छोटे टुकड़े में काटें। ध्यान रखें टुकड़े बहुत ज़्यादा छोटे नहीं होने चाहिए।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर उसपर एक गहरा पैन रखें और दो चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब लाल मिर्च और जीरा डालें। जब ये हल्का चटकने लगे तब इसमें कलौंजी डालें।

  • तीसरा स्टेप: जब कलोंजी भी हल्का भून जाए तब इसमें कटा हुआ आम का टुकड़ा डालें और अच्छी तरह से चलाएं। अब इसमें भुना जीरा पाउडर,  छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा छोटा चम्मच नमक डालकर एक बार फिर अच्छे से चलाएं।

  • चौथा स्टेप: जब, आम भून जाए तब उसमें गुड़ डाल दें। गुड़ डालने के बाद एक बार फिर से चलाएं और ढककर रख दें। कुछ देर बाद ढक्कन हटाएं। गुड़ पूरी तह पिघल चुका होगा।

  • पाचवां स्टेप: जब आम एकदम नरम हो जाए तब गैस बंद कर दें। कच्चे आम की लौंजी बनकर तैयार है।