
Image Source : ANJALI VEENA’S KITCHEN/YT/CUTE TWINS
Quick Samachar: आपने कभी-न-कभी तो कच्चे केले की सब्जी जरूर खाई होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चे केले के साथ-साथ कच्चे केले के छिलके भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं? कच्चे केले और कच्चे केले के छिलके में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आज हम आपको कच्चे केले के छिलके की चटनी बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चे केले के छिलके की चटनी बनाने के लिए आपको 6-8 कच्चे केले के छिलके, 5-6 लहसुन की कलियां, 4-5 हरी मिर्च, एक नींबू, स्वादानुसार नमक और एक चम्मच सरसों के तेल की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सबसे पहले आपको केले के छिलकों को लगभग 5 मिनट तक बॉइल कर लेना है जिससे सारे केले के छिलके नरम हो जाएं।
दूसरा स्टेप- इसके बाद केले के छिलकों को 2 से 4 बार पानी से धोने के बाद मिक्सी में डाल दीजिए।
तीसरा स्टेप- मिक्सी में हरी मिर्च और लहसुन की कलियों को डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए।
चौथा स्टेप- जब चटनी अच्छे से पिस जाए, तब आपको चटनी को मिक्सी से किसी भी कटोरे में निकालकर रख लेना है।
पांचवां स्टेप- अब आपको कच्चे केले के छिलके की चटनी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस और नमक मिला लेना है।
छठा स्टेप- आखिर में आपको इस चटनी में सरसों के तेल को भी मिक्स कर लेना है।
आपकी कच्चे केले के छिलके की चटनी सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी केले के छिलके से बनी इस चटनी को खूब चाव के साथ खाएंगे। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस चटनी को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा।
💬 Comments (0)
Leave a Comment