
Image Source : FREEPIK
क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेयर फॉल ट्रीटमेंट के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। घर बैठे-बैठे भी हेयर फॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसे हेयर पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं, जिसे एक हफ्ते में 1-2 बार लगाकर, हेयर फॉल की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। इस हेयर पैक को बनाना बेहद आसान है।
हेयर पैक की रेसिपी- सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी कटोरी में आपको एक स्पून शहद को भी निकाल लेना है। इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आप इस स्मूद पेस्ट को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल- आपको इस हेयर पैक को न केवल अपने बालों पर बल्कि अपनी स्कैल्प पर भी अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 20 मिनट तक इस हेयर पैक को अपने बालों पर लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। रेगुलरली इस हेयर पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
बालों के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा जेल और शहद का मिश्रण आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हेयर पैक की मदद से आपके बालों को मजबूती और पोषण मिल पाएगा। इस हेयर पैक में मौजूद तत्व आपके बालों के रूखेपन को दूर कर उन्हें सिल्की और चमकदार बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Quick Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment