
Image Source : CASSANDRA BANKSON/YT
क्या आप जानते हैं कि पपीते में मौजूद पोषक तत्व सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आज हम आपको पपीते के फेस पैक की बेहद आसान सी रेसिपी के बारे में बताएंगे। अगर आप एक हफ्ते में 1-2 बार पपीते के फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा और आपकी रूखी त्वचा नेचुरली मुलायम बन जाएगी।
कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले पपीते की एक स्लाइस को छील लीजिए और फिर एक कटोरे में इस स्लाइस के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े निकाल लीजिए। अब आपको चम्मच की मदद से पपीते के टुकड़ों को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। इसके बाद पपीते के गूदे में 2-4 स्पून कच्चे दूध को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
अप्लाई करने का तरीका- आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। लगभग 15 से 20 मिनट के लिए इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कीजिए। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
त्वचा के लिए वरदान- पपीते और कच्चे दूध का मिश्रण ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करता है। अगर आप अपनी त्वचा को नरम बनाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फेस पैक में मौजूद तत्व पिगमेंटेशन को कम करने में भी मददगार साबति हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Quick Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment