चेहरे पर दूध लगाने के फायदे
Image Source : FREEPIK

Quick Samachar: दूध को सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दूध से स्नान करने का चलन हजारों साल पुराना है। देवी देवताओं को भी दूध से स्नान कराया जाता है। इसका कारण है कि दूध में ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। दादी-नानी त्वचा को साफ करने के लिए दूध का इस्तेमाल करती थीं। बाजार में मिलने वाले कई साबुन और फेसवॉश में भी दूध का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप दूध को अपने केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। रोजा चेहरे को धोने के बाद कुछ देर दूध से मसाज करने से त्वचा में चमक आ जाएगी। इससे आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। आइये जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या फायदे होते हैं।

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

त्वचा साफ- दूध को नेचुरल क्नींजर माना जाता है। कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर त्वचा को साफ कर लें। इससे डेड स्किन सेल्स हट जाएंगी और त्वचा एकदम साफ हो जाएगी।    

दमकती त्वचा- रोजाना जब चेहरे पर दूध लगाएंगे को इससे डीप क्लीनिंग होगी और त्वचा का निखार बढ़ जाएगा। कच्चे दूध में मौजूद तत्व आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। इसे अपने स्किन केयर रुटीन में जरूर शामिल करें। दूध से मालिश करने से झुर्रियां भी कम होती है।

दाग-धब्बों साफ- जिन लोगों के फेस पर दाग-धब्बे ज्यादा हैं और पिंपल्स निकलते रहते हैं, उनके लिए कच्चा दूध काफी फायदेमंद साबित होगा। कच्चा दूध लगाने से त्वचा के दाग कम होंगे। इससे टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। आप इसे 10-20 मिनट लगाकर रखें और फेस वॉश कर लें।

मुलायम त्वचा- रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। कच्चा दूध त्वचा को नमी देता है। इससे आपकी सूखी रूखी त्वचा एकदम सॉफ्ट हो जाएगी। जिससे एजिंग को कम करने में मदद मिलेगी।

कच्चा दूध त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसमें तमाम औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे त्वचा का रंग साफ होता है। अगर कहीं कालापन आ रहा है तो कच्चा दूध लगा सकते हैं। हालांकि ये हर किसी को सूट करे ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए अगर आप पहली बार कच्चे दूध इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर कर लें।