Quick Samachar: CM Yogi on Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ दौरे पर थे, जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें लखनऊ में हुए हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने अपना निर्धारित कार्यक्रम बीच में छोड़ दिया और तत्काल राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी और जो भी व्यक्ति लापरवाही या दोष का जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
15 लोगों की मौत, 7 घायल
सोमवार को अलीगंज स्थित एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अनुसार, बचाव दल द्वारा कुल 22 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था, जिनमें से 15 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए सात अन्य लोगों का इलाज जारी है। केजीएमयू की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
अलीगढ़ से ही जताई थी चिंता
अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा कार्यक्रम में बने रहने की थी, लेकिन में हुई दुखद दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद उन्हें तत्काल वापस लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे इस अग्निकांड की चपेट में आए हैं और कई मासूमों की जान चली गई है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए।
डीजीपी और गृह विभाग से मांगी रिपोर्ट
ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों और परिजनों को खोया है, उनके प्रति सरकार की गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव को घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सोशल मीडिया पर भी जताया शोक
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
💬 Comments (0)
Leave a Comment