Quick Samachar: कैलेंडर में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जो कई वजहों से खास बन जाती हैं। 21 जून 2026 भी ऐसी ही एक तारीख है। इस दिन स्वास्थ्य, परिवार, संगीत, विज्ञान और प्रकृति से जुड़े कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस एक साथ मनाए जाएंगे। एक ओर लोग मिलकर जगहजगह योग करेंगे तो दूसरी तरफ अपनेअपने तरीके से पिता के प्रति सम्मान जताएंगे।

संगीत प्रेमी विश्व संगीत दिवस मनाएंगे। समुद्री मानचित्रण से जुड़े विशेषज्ञ विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस पर जागरूकता फैलाएंगे। इसके अलावा, 21 जून उत्तरी गोलार्ध में वर्ष के सबसे लंबे दिन यानी जून संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन मनाए जाने वाले प्रमुख अवसरों के बारे में।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योग के तनमन को होने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2014 में इस दिन को मान्यता दी थी। तब से दुनियाभर में योग से जुड़े कार्यक्रम होने लगे हैं।

फादर्स डे

साल 2026 में जून का तीसरा रविवार 21 जून को पड़ रहा है, इसलिए इसी दिन फादर्स डे भी मनाया जाएगा। इस दिन लोग पिता के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार व्यक्त करेंगे। परिवार में उनकी भूमिका और योगदान को याद करने के लिए दुनियाभर में यह दिवस मनाया जाता है।

विश्व संगीत दिवस

21 जून को विश्व संगीत दिवस भी है। इस अवसर पर कलाकार और संगीत प्रेमी संगीत के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करते हैं। इस दिन कोशिश की जाती है कि संगीत को केवल मंचों तक सीमित न रखकर आम लोगों तक पहुंच सके।

विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस

विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 21 जून को हाइड्रोग्राफी के महत्व और हाइड्रोग्राफरों के काम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन समुद्र, नदियों, झीलों और जलमार्गों के मानचित्रण तथा उनसे जुड़ी जानकारी को सभी के सामने लाने का काम करता है। साथ ही ये दिन हाइड्रोग्राफी के कई लाभ बताता है।

जून संक्रांति

21 जून के आसपास उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है, जिसे जून संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर विशेष कोण से पड़ती हैं, जिसके कारण दिन का समय सबसे अधिक रहता है। खगोल विज्ञान और प्रकृति में रुचि रखने वालों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है।