
Kundru Benefits In Summer:गर्मियों का मौसम दस्तक देते ही बाजार में हरी-भरी सब्जियों की भरमार लग जाती है। इस मौसम में परवल की तरह दिखने वाला कुंदरू एक ऐसी सब्जी जो देखने में साधारण लगती है, लेकिन इसके फायदे किसी औषधि से कम नहीं है।
अक्सर लोग स्वाद के कारण इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं। खासकर पाचन, दिल और शुगर से जुड़ी समस्याओं में यह बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में कुंदरू के सेवन से होने वाले फायदे?
गर्मियों में कुंदरू के सेवन से होने वाले फायदे?
-
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में कुंदरू का सेवन करने से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। कुंदरू में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा यह मौसमी बीमारियों से भी बचाव करता है।
-
पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त
एक्सपर्ट्स बताते है कि, कुंदरू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से पेट को साफ रखने में मदद मिलता है और साथ ही कब्ज जैसी समस्याओं से राहत भी निजात दिलाता है। खासतौर पर कुंदरू की सब्जी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए यह फायदेमंद है।
-
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
कुंदरू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट और शुगर दोनों का ध्यान रखता है। इसकी सब्जी का सेवन करने से खाना खाने के बाद अचानक बढ़ने वाली शुगर नियंत्रित रहती है। यही कारण है कि इस सब्जी को मधुमेह के रोगियों के लिए संजीवनी कहा गया है।
-
हृदय और कोलेस्ट्रॉल दोनों के लिए लाभकारी
कुंदरू हृदय और कोलेस्ट्रॉल दोनों के लिए लाभकारी है। यह शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है और नसों की ब्लॉकेज का खतरा भी कम करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है, तो इसका सेवन हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं।
-
त्वचा और बालों के लिए वरदान
विटामिन A और C से भरपूर कुंदरू त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। रेगुलर सेवन से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।
कुंदरू का सेवन कैसे करें?
कुंदरू का सेवन आप साधारण सब्जी के रूप में कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा पोषण पाने के लिए इसे भाप में पकाकर हल्का फ्राई करें और कम मसालों के साथ खाएं। इससे इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।
भले ही स्वाद में यह साधारण लगे, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ इसे खास बनाते हैं। गर्मियों में इसे डाइट में शामिल करना शरीर को अंदर से मजबूत और हेल्दी बनाए रखने का आसान तरीका है।



