Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

कहीं कमजोर न हो जाए दिल की सेहत, खाने-पीने की किन चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी, वरना बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

कमजोर न हो जाए दिल?
Image Source : FREEPIK

दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय है। सिर्फ खराब लाइफस्टाइल ही नहीं बल्कि अनहेल्दी डाइट प्लान भी हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने का काम कर सकता है। आज हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो न केवल आपके दिल की सेहत पर बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकती हैं। इसलिए आपको इन चीजों को जल्द से जल्द अपने डाइट प्लान से बाहर निकाल देना चाहिए या फिर इनका सेवन लिमिटेड कर देना चाहिए।

शुगरी ड्रिंक्स और मिठाइयां- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोडा, फ्रूट जूस और मिठाइयां, इन चीजों का ज्यादा सेवन करना दिल की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप हार्ट अटैक के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो आपको समौसे, पकैड़े और पैकेज्ड स्नैक्स से भी दूरी बना लेनी चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

मैदे से हो जाएं सावधान- मैदा न केवल आपकी हार्ट हेल्थ को बल्कि आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर भी नेगेटिव असर डाल सकता है। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको वाइट ब्रेड, बिस्कुट, केक और रस्क जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा चीनी भी न खाएं। इसके अलावा आपको चिप्स, मक्खन और आइसक्रीम जैसी चीजों को भी अपने डाइट प्लान में शामिल करने से बचना चाहिए।

प्रोसेस्ड और रेड मीट- क्या आप अक्सर सॉसेज, हॉट डॉग, बेकन और डेली मीट्स का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोसेस्ड और रेड मीट में सैचुरेटेड फैट और सोडियम की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जो आपकी हार्ट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इसलिए बेहतर यही है कि रेगुलरली इन चीजों को कंज्यूम न किया जाए और सिर्फ कभी-कभी इन चीजों का सेवन किया जाए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Quick Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply