
Image Source : FREEPIK
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन खान-पान में कुछ बदलाव कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जूस का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है। हम यहां जिस फल की बात कर रहे हैं उसका नाम सी बकथॉर्न, जिसे हिमालयन बेरी के नाम से भी जाना जाता है, एक औषधीय पौधा है जो मुख्य रूप से लद्दाख जैसे ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। इसे “वंडर बेरी” या “लेह बेरी” भी कहा जाता है क्योंकि इसके स्वास्थ्य लाभ बेमिसाल हैं। सी बकथॉर्न दुनिया के उन दुर्लभ पौधों में से एक है जिसमें ओमेगा-3, 6, 9 के साथ-साथ दुर्लभ ओमेगा-7 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन C, संतरे की तुलना में इसमें 12 गुना ज्यादा विटामिन C होता है। विटामिन E और A, अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके जूस का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है। ऐसे में यहां हम जानेंगे कि सी बकथॉर्न का जूस पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।
कैंसर से बचाव में सहायक
सी बकथॉर्न में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। यह शरीर में फ्री-रेडिकल्स को बनने से रोकता है, जो कैंसर सेल्स के विकास का मुख्य कारण बनते हैं। इसमें मौजूद क्वेरसेटिन जैसे तत्व कैंसर सेल्स को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
दिल की सेहत के लिए
यह फल ओमेगा फैटी एसिड्स खासकर ओमेगा-7 से भरपूर होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी प्रभावी है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता
सी बकथॉर्न में विटामिन-C की मात्रा संतरे से कई गुना अधिक होती है। यह शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे आप मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचे रहते हैं।
पाचन और वजन घटाने में मददगार
इसमें मौजूद ओमेगा-7 फैटी एसिड शरीर को संकेत देता है कि वह एक्सट्रा फैट को स्टोर न करे। यह पेट के अल्सर को ठीक करने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।



