Quick Samachar: उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस रुकने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार शाम के समय 10 जिलों के DM सहित 24 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया. इससे पहले रविवार रात को 40 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, जिनमें 15 जिलों के डीएम शामिल थे. आज जारी की गई लिस्ट में 24 IAS अधिकारियों का नाम है. बाराबंकी के जिलाधिकारी रहे शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं अभी तक अयोध्या के जिलाधिकारी रहे निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है.

इसके साथ ही गाजीपुर DM अविनाश कुमार को अलीगढ़ का नया DM बनाया गया है. अरविंद सिंह, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद को एटा का नया DM बनाया गया है. IAS अमित आसेरी, विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग को बांदा का नया DM बनाया गया है. IAS अंकुर लाठर, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण को फर्रुखाबाद का नया DM बनाया गया है.
–
बाराबंकी के नए DM होंगे ईशान प्रताप सिंह
IAS कविता मीना, उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को हापुड़ का नया DM बनाया गया है. IAS ईशा प्रिया, विशेष सचिव पर्यटन विभाग को अंबेडकर नगर का नया DM बनाया गया है. IAS चर्चित गौड़, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर को सोनभद्र का नया DM बनाया गया है. इसके साथ ही बाराबंकी के DM रहे शशांक त्रिपाठी को अयोध्या की कमान दी गई है. IAS ईशान प्रताप सिंह बाराबंकी का नया DM बनाया गया है. अभी तक ईशान प्रताप सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन विभाग के पद पर तैनात थे.
उत्कर्ष द्विवेदी होंगे शाहजहांपुर के नए CDO
वहीं IAS आशुतोष कुमार द्विवेदी DM फर्रुखाबाद से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, बद्रीनाथ सिंह DM सोनभद्र से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग, दीक्षा जैन मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर, डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, प्रणता ऐश्वर्या मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर से उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष द्विवेदी संयुक्त मजिस्ट्रेट सोनभद्र से मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर, अभिनव जे जैन संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा से मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, दीक्षा जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर बनाई गई हैं.
💬 Comments (0)
Leave a Comment